ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

सूचना मिलने पर तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार  पहुंचे मौके पर

हल्द्वानी। एक बार फिर से पानी के तेज बहाव में एक युवक बह गया है, पूरा मामला फतेहपुर क्षेत्र के 52 डांट का है। जहां पर 38 वर्षीय ललित पालीवाल पुत्र रामदत्त पालीवाल जो 52 डांट के पास पानी की तेज बहाव में बह गया है।

सूचना मिलने पर तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली।

इसके बाद उनके द्वारा मुखानी थाना पुलिस, फायर और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल सूचना दे दी गई।

मुखानी थाना पुलिस, फायर और एसडीआरएफ की टीम की कड़ी मेहनत के बाद मृतक ललित पालीवाल पुत्र स्व रामदत्त पालीवाल मल्ला फतेहपुर उम्र 38 वर्ष का शव बावन डांट के पास रपटे में घटना स्थल से 400 मीटर दूर पुलिस और अग्निशमन के द्वारा ईसाईं नगर के पास शव बरामद किया जा चुका है। पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  धार्मिक यात्राओं में अराजकता पर कार्रवाई की मांग, पहाड़ी आर्मी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!