ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

अधिनस्थों को पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग करने के दिए निर्देश

अधिकारियों की कार्यशैली के आधार पर ही होगा वार्षिक मंतव्य का मूल्यांकन

 नैनीताल।   प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस लाईन नैनीताल में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना व शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। 

गोष्ठी में सभी को निम्न दिशा–निर्देश दिए गये।

▪️ महिला सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता अभियान चलाएं, स्कूलों/शिक्षण संस्थानों के आसपास प्रभावी चेकिंग की जाय।

▪️सभी थाना प्रभारी अपने अपने थानों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करें। पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग करें। 

▪️सभी सर्किल ऑफिसर थाना स्तर पर पंजीकृत अभियोगों का फॉलो उप करें। विवेचनाओं की प्रभावी समीक्षा की जाय। लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करें।

▪️सभी सर्किल ऑफिसर समेत थाना प्रभारी जनता के दिलों में पुलिस की सकारात्मक छवि को उजागर करने के लिए *नए आयामों को विकसित करें।

▪️थाना प्रभारियों की कार्यशैली के आधार पर ही वार्षिक मंतव्य का मूल्यांकन किया जाएगा। 

▪️ अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही में तेजी लाएं, पंजीकृत अभियोगों का त्वरित अनावरण करें, अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाय। संपत्ति संबंधित अभियोगाें में शत प्रतिशत बरामदगी की जाय।

▪️ जनसामान्य की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की जाए। इसमें अभियानरत होकर कार्यवाही करें।

▪️ निरोधात्मक कार्यवाहियों में तेजी लाएं, बॉर्डरों तथा सभी संभावित स्थलों पर एसओजी को सम्मिलित कर प्रभावी चेकिंग करें। जुआ, एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करें।

▪️ वांछित अभियुक्तों की तलाशी करने हेतु टीमें गठित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। अभियुक्तों के भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जाए।

▪️ थानों में लंबित मालों का भौतिक सत्यापन कर निस्तारण की कार्यवाही की जाए।

▪️ नए कानून के संबंध में सभी थाने जन जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएं। स्थानीय स्वयं सेवी समूहों/संस्थाओं के सहयोग से पोस्टर, बैनर, नुक्कड़ नाटक इत्यादि का आयोजन किया जाय। 

       मासिक अपराध गोष्ठी में  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  हरबन्स सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल, सभी क्षेत्राधिकारी, समेत सभी थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : रामगढ़ के गांवों में गुलदार का आतंक, स्कूल-आंगनबाड़ी तक पहुंचा; दहशत में ग्रामीण

You missed

error: Content is protected !!