ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून में हुई नगर निगमों की समीक्षा बैठक में सड़क, पार्क, नाली और भवन निर्माण योजनाओं पर हुई चर्चा

हल्द्वानी-काठगोदाम/देहरादून। शहरी विकास विभाग निदेशालय, देहरादून के सभागार में मंगलवार को शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में नगर निगमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी महापौरों और नगर आयुक्तों ने सहभागिता की।

बैठक में गजराज बिष्ट ने हल्द्वानी-काठगोदाम में विभिन्न परियोजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों और विभागीय सचिवों के साथ आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नगर निगम के कार्यों में और अधिक तेजी लाने पर जोर दिया।

महापौर बिष्ट ने बताया कि शहर के समग्र विकास के लिए सड़क निर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण, गूल-नालियों के पुनर्निर्माण तथा विभिन्न भवन निर्माण योजनाओं सहित करीब 220 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट तैयार कर शहरी विकास मंत्री को सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से हल्द्वानी-काठगोदाम के विकास को नई गति मिलेगी और शहर को अधिक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से शहर में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के सहयोग से स्वच्छ, सुंदर और विकसित हल्द्वानी के लक्ष्य को साकार किया जाएगा।

बैठक में सचिव नीतीश झा, निदेशक विनोद गोस्वामी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 7 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!