ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

उत्तरकाशी। आज सुबह लगभग 9 बजे उत्तरकाशी के गंगनानी में एक प्राइवेट कम्पनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर तीर्थस्थल गंगोत्री की ओर जा रहा था।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहाहै कि हादसा भागीरथी नदी के किनारे हुआ, जहां मलबा बिखरा पड़ा है।

गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी को तत्काल मौके पर रवाना होने का निर्देश दिया है।

प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए कई टीमों को सक्रिय कर दिया है। पुलिस बल, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन की करत टीम 108 एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी, बीडीओ भटवाड़ी और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर रवाना की गई हैं।

घटना स्थल कठिन भू-भाग में स्थित है जिससे राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है, लेकिन प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

अभी तक हादसे के कारण और हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और राहत कार्यों में बाधा न पहुंचाएं। हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार: 1.17 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेन-देन वाले म्यूल अकाउंट गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!