ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के बेतालघाट में भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने 20 किलोमीटर पैदल चलकर दुरुस्त गांव में किया भ्रमण किया 

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमचंद आर्य ने दूरस्थ गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने तला सेठी, मल्ला सेठी, बबास, ओखलढूंगा, परेवा, डॉन, कांडा, डोमास और फफड़िया गांवों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूली बच्चों को रोजाना करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता है, साथ ही जंगल के रास्ते में जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने क्षेत्र में बस सेवा शुरू करने की मांग रखी।

पेयजल संकट भी गंभीर मुद्दा बना रहा, जहां ग्रामीणों को 3 से 4 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय का बजट पास होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने पर भी नाराजगी जताई गई।

हेमचंद आर्य ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी उनके प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, पानी और बिजली जैसी समस्याओं में सुधार हुआ है।

ग्रामीणों ने आर्य के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो गांव-गांव जाकर समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। इस दौरान क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  देहरादून में डॉ. इकरामजीत सिंह मान को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड
error: Content is protected !!