ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मनोज पाठक को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और सक्रिय भूमिका को मिला सम्मानओखलकांडा सड़क हादसे पर कांग्रेस नेता का सरकार पर हमला, बोले- भीमताल विधानसभा की सड़कें बनीं ‘मौत की खाई’ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीटेक के नए बैच का इंडक्शन शुरू, ‘Emerge, Discover, Commit, Excel’ थीम के साथ हुआ नवप्रवेशी छात्रों का स्वागतआदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमतिलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकत
खबर शेयर करे -

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत‌। आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत की मेधावी छात्रा भूमिका अधिकारी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 58 प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

भूमिका अधिकारी ने लड़कियों के लिए एनडीए में प्रवेश के क्षेत्र में अपनी मजबूत इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। 

विद्यालय प्रबंधन ने भूमिका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी ने कहा, “भूमिका ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।”

भूमिका के पिता, नायब सूबेदार गुमान सिंह, वर्तमान में कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर (KRC) रानीखेत में कुमाऊँ स्काउट्स यूनिट के साथ सेवारत हैं तथा उनकी माता, विमला अधिकारी, एक गृहिणी हैं। 

भूमिका ने एनसीसी कैडेट के रूप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एनसीसी में उनकी सक्रिय भागीदारी ने अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया, जो उनके एनडीए चयन में सहायक सिद्ध हुई।

भूमिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के अनुशासित वातावरण को दिया।

यह भी पढ़ें :  मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर डीएम की सख्त कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!