ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। एमबी डिग्री कॉलेज सभागार में नैनीताल बैंक द्वारा वर्ष 2025-26 की ‘चेली-भूली छात्रवृत्ति योजना’ के अंतर्गत कुमाऊं मंडल की 78 मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नैनीताल बैंक ने अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय को एक नई एंबुलेंस भी भेंट की, जिसे कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत और बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में हाईस्कूल के मेधावी छात्र अक्षत गोपाल तथा इंटर की छात्राएं कुमारी सुशीला और दीपिका को 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 5100-5100 रुपये की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में आयुक्त दीपक रावत ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सीखने की जिज्ञासा और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर वे जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि करियर का चयन रुचि और समाज के प्रति योगदान को ध्यान में रखकर करना चाहिए, ताकि कार्य केवल आजीविका नहीं बल्कि संतोष और सेवा का माध्यम बने।

बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने बताया कि योजना के तहत 39 हाईस्कूल की प्रत्येक छात्रा को 20 हजार रुपये और 39 इंटर की छात्राओं को 39 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। उन्होंने कहा कि बैंक समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और इस योजना के जरिए बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में एमबी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, बैंक के सीएफओ महेश कुमार गोयल, रीजनल हेड राहुल प्रधान सहित कई अधिकारी, मेधावी छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल की पेयजल समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की मुलाकात

You missed

error: Content is protected !!