ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया भीमताल मै 3 मोटर मार्ग पर 1 करोड़ 68 लाख की लगात से डामरीकरण, सुधारीकरण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र के तल्लीताल–भीमेश्वर मोटर मार्ग और चंदादेवी–हरीनगर मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सड़क सुधार कार्यों को स्वीकृति देते हुए योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इन मार्गों की हालत लंबे समय से खराब थी, जिससे ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती थी।

ग्रामीणों की मांग पर मंत्री कैड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तल्लीताल–भीमेश्वर मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए 1 करोड़ 4 लाख रुपये, चंदादेवी–हरीनगर मार्ग के लिए 59 लाख रुपये और विनायक क्षेत्र में टाइल निर्माण व सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई।

कुल 1 करोड़ 68 लाख रुपये की इन योजनाओं के तहत आज कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मंत्री ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त सड़कों का लगातार सुधार किया जा रहा है और आने वाले समय में भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने मंत्री का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। मंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के व्यवहार पर मंत्री कैड़ा का हमला, बोले- पद की गरिमा के अनुरूप करना चाहिए था आचरण

You missed

error: Content is protected !!