ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से घायलों को पहुंचाया अस्पताल, तीन गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर

कालाढूंगी में मंगलवार शाम वन निगम डिपो के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को शाम करीब 6:10 बजे डायल-112 पर दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि किया सोनेट (UK 04AM 8740) और ऑल्टो 800 (UK 04S 2977) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी।

हादसे में ऑल्टो कार सवार शुभम सामंत (30 वर्ष), निवासी रामपुर चकलुवा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शुभम सामंत को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में घायल कमल मिश्रा (30 वर्ष), हर्षित अधिकारी (31 वर्ष) और नरेंद्र अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी रेफर किया गया। वहीं दूसरी कार में सवार चालक विक्रम रावत, साक्षी और भावना वालिया भी हादसे में घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दंपति समेत 3 की मौत, 3 गंभीर घायल
error: Content is protected !!