ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

कार और मोटरसाइकिल में बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल 

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है। जब कोमल सिंह पुत्र भगवत सिंह निवासी ग्राम हेरा खेमपुर थाना नगीना जिला बिजनौर हाल पता रावली महदूद अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। चिड़ियापुर व लाहरपुर के बीच पहुंचते ही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने कोमल सिंह को मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक प्रभारी शशि भूषण जोशी ने बताया कि कार बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई है। जबकि पत्नी घायल हो गई।शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: सड़क पर फैली रेता-बजरी बनी मौत की वजह, युवा होटल कारोबारी की जान गई

You missed

error: Content is protected !!