ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

खौफनाक साजिश! पार्टी के बहाने बुलाया, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या. शराब में सल्फास मिलाकर दिया

दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग पति को मौत के घाट उतारा, 1 साल के अफेयर में अपना ही सुहाग उजाड़ा

काशीपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि एक साल से चल रहे अवैध संबंध के चलते यह खौफनाक साजिश रची गई।

जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को पत्नी गुड्डी ने अपने पति कुलवंत सिंह और प्रेमी कपिल मौर्य को पार्टी के बहाने फ्लैट पर बुलाया। यहां पहले से मंगाई गई शराब और बीयर में गुड्डी और उसके प्रेमी ने चुपके से सल्फास की गोलियां मिला दीं। शराब पीने के बाद कुलवंत सिंह की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को कार में रखकर हाईवे बाईपास के पास नहर में फेंक दिया। उधर, कुलवंत के घर न लौटने पर परिवार चिंतित हो गया। 1 मई को उसकी मां चंद्रवती ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि कुलवंत 25 अप्रैल को अपनी पत्नी से मिलने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पत्नी और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों का खुलासा हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की साजिश कबूल कर ली। महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से आठ दिन बाद नहर से शव बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

यह भी पढ़ें :  सनसनी: नंबर न देने पर युवती पर तमंचा तानकर धमकी
error: Content is protected !!