ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। जनसुनवाई में दर्ज शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के हस्तक्षेप से एक पीड़ित को भूमि क्रय के लिए दी गई 15 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि वापस मिल गई।

हल्द्वानी के आस्ता विहार पॉलीशीट निवासी संजय जनोटी ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने भीमताल क्षेत्र के ढूंगसील गांव निवासी पुष्पा पाण्डे के साथ भूमि क्रय का अनुबंध किया था। अनुबंध के तहत उन्होंने गूगल पे के माध्यम से 15 लाख 50 हजार रुपये पुष्पा पाण्डे के खाते में हस्तांतरित किए थे।

बताया गया कि भूमि की रजिस्ट्री के दौरान रास्ते को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद संजय जनोटी ने अपनी धनराशि वापस मांगी। आरोप था कि काफी समय बीतने के बावजूद धनराशि वापस नहीं की गई।

मामला जनसुनवाई में पहुंचने पर आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर दोनों पक्षों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आपसी सहमति से धनराशि वापस करने पर समझौता हुआ। इसके बाद पुष्पा पाण्डे ने बैंक के माध्यम से 15 लाख 50 हजार रुपये संजय जनोटी के खाते में वापस स्थानांतरित कर दिए।

धनराशि वापस मिलने पर संजय जनोटी ने आयुक्त दीपक रावत का आभार व्यक्त करते हुए जनसुनवाई व्यवस्था की सराहना की। यह मामला जनसुनवाई के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं के प्रभावी समाधान का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल :10 जुलाई 2026
error: Content is protected !!