ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून पहुंचे 16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता के डांटने के बाद उसने यह कदम उठाया। वह कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन गेम में 90 हजार रुपये हारा था।

परिजनों ने बताया कि राज शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज खतौली में 12वीं का छात्र था। वह बुआ के बेटे बादल के पास देहरादून आया था। पता चला कि राज मोबाइल पर ऑनलाइन गेम में 90 हजार रुपये हार चुका था।

पिता दीपक ने उसे डांटा। 25 सितंबर को पिता ने फोन करके घर आने को कहा, लेकिन शुक्रवार दोपहर राज कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी पर लटका मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

वहीं देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के संस्थान में बीकॉम ऑनर्स में पढ़ रहे नैनीताल जिले के छात्र ने नंदा की चौकी स्थित अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। जान देने का कारण परिजनों का किसी बात पर डांटना बताया गया है।

थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल सा सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक की पहचान करण कुमार (19) पुत्र विनोद लाल निवासी चार्टन लॉज मल्लीताल खुरपाताल के रूप में हुई है। वह यूआईटी कॉलेज का छात्र था।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, डीजे संचालक और युवकों में खूनी झड़प, थाने का घेराव

You missed

error: Content is protected !!