ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा/रानीखेत। 75 वाॅ भारतीय भाषा उत्सव के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों ने “मेरी मातृभाषा में मेरे हस्ताक्षर” अभियान के तहत भारतीय भाषा उत्सव आयोजित किया।

इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मातृभाषा में हस्ताक्षर करने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी ने 75 दिवसीय भाषा महोत्सव मनाए जाने के पीछे उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर हमारी विशिष्ट पहचान होते हैं जिससे व्यक्ति गर्व महसूस करता है।

इससे पूर्व विद्यालय में भाषा महोत्सव से संबंधित समूह गान, चित्रकला प्रतियोगिता आदि गतिविधियां आयोजित की गई ।इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं सहित शिक्षकों ने प्रतिभाग कर अपनी उपस्थिति दर्ज की।

यह भी पढ़ें :  धनियांकोट में ग्रामीणों ने उठाई पानी और जंगली जानवरों की समस्या, हेमचंद्र आर्या ने वन विभाग को पत्र भेजने का दिया आश्वासन

You missed

error: Content is protected !!