ब्रेकिंग न्यूज़
पिरुल से बदली तकदीर: ध्वेती गांव की भारतीय जीना बनीं ‘पिरुल गर्ल ऑफ नैनीताल’, 24 महिलाओं को दिया रोजगारकुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरार
खबर शेयर करे -

बच्चों को मोबाइल की बुरी आदतों से दूर रखने के लिए नैनीताल शहर में खुल गया है बच्चों के लिए म्यूजिकल और विभिन्न एक्टिवीटी की कक्षाएं

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने के उद्देश्य से अमेरिकन किड्ज़ विद्यालय में नई पहल की गई है। विद्यालय की संचालिका एवं प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने बच्चों के लिए संगीत, नृत्य और वाद्ययंत्र से जुड़ी विशेष कक्षाएं शुरू की हैं।

इन कक्षाओं में म्यूजिकल, तबला, हारमोनियम, गिटार, गायन और कथक जैसे विषय शामिल हैं। बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए अनुभवी शिक्षक नवीन बेगाना और उनकी टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रधानाचार्या दीपा बिष्ट ने बताया कि यह कक्षाएं प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक संचालित की जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों से जोड़ें, जिससे वे रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहें और मोबाइल से दूरी बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि बच्चों को एक्टिव रखने से न केवल उनकी प्रतिभा निखरेगी, बल्कि उनकी आंखों और मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इसके अलावा विद्यालय में सुबह के समय जुम्बा (हेल्थ क्लब) की कक्षाएं भी शुरू की गई हैं। अभिभावक अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबरों या विद्यालय में सीधे संपर्क कर सकते हैं।

प्रधानाचार्या ने यह भी बताया कि जल्द ही बच्चों के लिए एक निशुल्क लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी, जिससे उन्हें पढ़ाई और ज्ञानवर्धन के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में भूमि घोटालों पर बड़ा एक्शन: 77 मामलों की समीक्षा, 30 में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!