ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में बीती 8 फरवरी को हुई हिंसा एवं दंगे के बाद अब हालात पूरे तरीके से सामान्य है, लेकिन बनभूलपुरा क्षेत्र का एक वीडियो कल से सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में हैदराबाद से आए एक युवक सलमान का है। जो बनभूलपुरा के दंगे में प्रभावित लोगों को रुपए बांटता नज़र आ रहा है।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि युवक सलमान खान हैदराबाद का रहने वाला है। जिसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी अपना वीडियो शेयर किया है। सलमान इंस्टाग्राम के salman khan hyc अकाउंट पर रुपए बांटता हुआ दिख रहा है।

ऐसे में इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि युवक से पुलिस की टीम ने पूछताछ की है, उन्होंने यह पूछताछ की है कि इसके द्वारा जो पैसे बांटे जा रहे हैं, वह कहां से आए और उसको कौन से संगठन फंडिंग करते हैं,उसके बैंक अकाउंट की डिटेल भी पुलिस की द्वारा लिया गया है। मामले को हर एंगल से देखा जा रहा है।

वही नगर निगम की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी सफिया मलिक, अब्दुल रजाक, अख्तरी बेगम, नवी राजा खा, एवं गौस रजा खा पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने, मरे हुए व्यक्ति का नाम उपयोग कर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करना, अवैध प्लाटिंग जैसे मामले में मुकदमा दर्ज किया है, जिसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!