ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 नैनीताल के मंगोली में खमारी, थापला, जलालगांव और रोखड़ क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग का सांसद अजय भट्ट और नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने 456.25 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल से जुड़े आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का सतह सुधार और क्षतिग्रस्त दीवारों के सुधारीकरण कार्य जल्द शुरू होने जा रहे हैं। आज नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद और नैनीताल विधायक ने 4,56.25 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।
नैनीताल के मंगोली, खमारी, थापला, जलालगांव और रोखड़ क्षेत्र को जोड़ने के लिए मोटर मार्ग का कार्य जल्द शुरू होनी जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2024 में बेतालघाट में इस क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के 9.3 किमी की सतह सुधार और क्षतिग्रस्त दीवारों के कार्य की घोषणा की थी। आज नैनीताल सांसद अजय भट्ट और नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने इन सड़कों का सिलान्यास किया। इस मौके पर ग्रामिणो में काफी खुशी देखने को मिली। इस सडक से मंगोली के साथ 3 गाँवों को भी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: तैराकी में भार्गवी रावत ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम, नेशनल टीम में बनाई जगह

नैनीताल उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इस मोटर मार्ग से दर्जन भर गांव और तोकों को फायदा मिलेगा। कहा कि 456.25 लाख रुपया मोटर मार्ग के लिए स्वीकृत हुआ है। इसके सुधारीकरण से स्थानीय कास्तकारो के साथ स्कूली बाच्चों और मरीजों को भी फयदा होगा। ये भी कहा कि सरकार ग्रामीणों की समस्या को लेकर गंभीर है। इस दौरान विधायक सरिता आर्य सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत आनंद बिष्ट , पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश सिंह मेहरा, पूर्व प्रधान कुंदन सिंह अधिकारी, देवेंद्र प्रसाद बुडलाकोटी, हीरा सिंह अधिकारी, मुकेश मेहरा ,कुंदन सिंह, कनवाल, दीपक सिंह नेगी ,गोपाल दत्त पंत, हीरा सिंह नेगी, तारा सिंह बिष्ट, हिमांशु मेहरा ,गौतम सिंह बिष्ट ,तारा सिंह अधिकारी ,प्रताप सिंह मेहरा, नंदन सिंह, सुंदर सिंह बिष्ट, आदि ग्रामीणों के साथ अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!