ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Bhatt के प्रयासों से गौलापार क्षेत्र के विजयपुर गांव की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।

राज्य योजना के अंतर्गत विजयपुर–पहाड़पानी पैदल मार्ग को मोटर मार्ग में परिवर्तित करने की योजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

स्वीकृत योजना के तहत जनपद नैनीताल की लालकुआं विधानसभा के विकासखंड हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित विजयपुर–पहाड़पानी पैदल मार्ग के देवला मल्ला से किलोमीटर-2 तक मार्ग का सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सुखी नदी पर कॉजवे का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

सांसद अजय भट्ट ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग को मोटर मार्ग में बदलने की मांग कर रहे थे। जनहित को देखते हुए इस विषय को लगातार शासन स्तर पर उठाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क और कॉजवे के निर्माण से विजयपुर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बरसात के मौसम में आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार से जुड़े कार्यों को भी गति मिलेगी।

सांसद ने विश्वास जताया कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीणों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाएगी।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: सड़क पर फैली रेता-बजरी बनी मौत की वजह, युवा होटल कारोबारी की जान गई

You missed

error: Content is protected !!