ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में पालिका कर्मी ने घर की छत फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र के हरिनगर निवासी 32 वर्षीय युवक ने कथित रूप से पारिवारिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हरिनगर निवासी दीपक आर्या नगर पालिका में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था तथा परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि दीपक का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन संतान न होने के कारण पिछले कुछ वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद और तनाव बना हुआ था। पारिवारिक कलह के चलते वह मानसिक तनाव में रहने लगा था और शराब का भी आदी हो गया था।

बताया गया कि बुधवार को दीपक ने अपने घर के कमरे में छत से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल बी.डी. पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल सहित पालिका के कई कर्मचारी और स्थानीय लोग पहुंचे। बी.डी. पांडे अस्पताल के चिकित्सक डॉ. साहिल ने बताया कि युवक को पुलिस अस्पताल लेकर आई थी, लेकिन उसकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी।

युवक के गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डिजिटल पुलिसिंग पर एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. का फोकस, साइबर अपराध में एफआईआर अनिवार्य; 29 पुलिसकर्मी सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!