ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

 कमिश्नर दीपक रावत ने तल्लीताल पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण ईमेल के माध्यम से मिली थी शिकायत

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। आयुक्त दीपक रावत को ईमेल के माध्यम से शिकायत मिली थी कि तल्लीताल पेट्रोल पम्प में शौचालय एवं हवा भरवाने वाली मशीन कक्ष में लॉक रहता है तथा हवा वाहनों में निजी व्यक्तियो द्वारा भरी जाती है ।

ईधन की घटतोली की जाँच में प्रयोग में आने वाले उपकरण भी मौके पर सत्यापित नहीं पाये गये।
आयुक्त श्री रावत ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये नैनीताल तल्लीताल पेट्रोल पम्प का निरीक्षण करते हुए पंप स्वामी को चेतावनी देते हुये तत्काल शौचालय एवं हवा भरने की मशीन को चालू करने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही बांट-माप अधिकारी को माप-तोल उपकरणों को सत्यापित कर आख्या देने के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री रावत ने कहा कि मार्केटिंग गाइडलाइंस के अनुसार पेट्रोल पंप मालिक आम लोगों को 6 सुविधाएं देने के लिए बाध्य होते हैं।

अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर पीने का पानी, गाड़ी में हवा भरने की सुविधा, शौचालय की सुविधा, प्राथमिक उपचार किट और फोन की सुविधा गाईड लाइन के अनुसार निःशुल्क देना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें :  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, SSP मंजूनाथ टीसी ने कहा—बच्चों के विरुद्ध अपराध में जीरो टॉलरेंस

You missed

error: Content is protected !!