नैनीताल। वन बीट अधिकारी संघ कि दक्षिणी कुमाऊँ वृत्त कि शाखा के समस्त वन आरक्षियों द्वारा वन संरक्षक कार्यालय मे धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा।
मुख्य वन संरक्षक धीरज पांडे व वन संरक्षक टी आर बीजू लाल द्वारा मुख्य मांग 2016 नियमावली को दुबारा लागू करना व वन आरक्षी के कंधे पर एक स्टार लगाने संबंध में धरना प्रदर्शन स्थल में आकर उक्त मांगों के संबंध में आश्वासन दिया गया व जल्द ही निर्णय आने की बात कही गई।
जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल भगत ने कहा काफी समय से है हम अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है।
बताएं कि उनकी दो मुख्य मांगों में 2016 की नियमावली को पूर्वी की तरह लगा करना और वन आरक्षी को एक स्टार की मांग की है।
बताएं कि जिस तरीके से बांद्रा गांव की सीधी भर्ती हो रही है उसके मध्य नजर इस नियमावली में बदलाव नहीं होते तो हमारे जो 2012 2014 2016 के वन आरक्षी है प्रमोशन होना कठिन कार्य होगा।
उनकी लंबी सर्विस के बाद भी कहां की 10 साल के अंदर पदोन्नति हो जानी चाहिए लेकिन हमारे कर्मचारी 15 सालों से अपनी सेवाएं दे रही है अब तक वह पदोन्नत नहीं हुए हैं।
जिसे हमारे अधिकारों का हनन हो रहा है बताया कि तराई क्षेत्र में वन आरक्षी योग के साथ तरह-तरह की घटनाएं हो रही है बताएं कि जब तक उनकी दो मुख्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल भगत , नंदा प्रसाद, अध्य्क्ष नैनीताल वन प्रभाग, नितिन पाण्डेय, अध्य्क्ष, भूमि संरक्षक वन प्रभग, दीपक बिष्ट, राजेंद्र वर्मा, नरेश भट्ट, मनप्रीत सिंह, कमलेश तिवारी, संदीप सिंह, बबिता आर्या, चित्रा जोशी, ज्योति जोशी, गोविंद बिष्ट, मुन्नी दानू, आदि लोग मौजूद थे।