ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

नैनीताल में 15 साल से जू की शान बनी रही रानी, अब नहीं रही

आयु पूर्ण कर 18 वर्ष हुई मौत

नैनीताल। 15 वर्षों से नैनीताल जू की शान बनी रही बाघिन रानी अब नहीं रही। 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के चलते बुढ़ापे में रानी की चिड़ियाघर में ही मौत हो गई।

जू प्रबंधन की ओर से पोस्टमार्टम कर पूरे सम्मान के साथ रानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि नैनीताल जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में वर्तमान में चार बाघ मौजूद थे। जिसमें जू की सबसे उम्रदराज बाघिन रानी लोगों के आकर्षण का केंद्र थी।

यही नहीं 15 वर्षों से जू में रह रही रानी जू के स्टाफ को भी भली भांति पहचानती थी। लगभग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी रानी इन दिनों कमजोर हो चली थी।

रानी की उम्र बढ़ने के साथ नजर व दांत कमजोर होने लगे हैं। जिसके चलते विभाग विभाग रानी की खूब देखभाल कर रहा था। उम्र के आंखरी पड़ाव में आखिरकार रानी ने बुधवार की शाम को जू में ही दम तोड़ दिया।  

जू के वन क्षेत्राधिकारी आंनद राम टम्टा ने बताया कि रानी की मौत से पूरा जू प्रबंधन दुख में है।

बताया कि बृहस्पतिवार को रानी का पोस्टमार्टम कर पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत सख्त, लैंड फ्रॉड, अवैध प्रचार और पेड़ कटान मामलों में दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!