ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

दीपावली के पटाखों का बारूद निकालकर उसे जलाने से एक किशोर की जान पर बन आई है।

रामनगर के कानिया में बारूद की बोतल फटने से तीन किशोर झुलस गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हालत नाजुक होने पर उसे ऋषिकेश रेफर कर दिया है। नई बस्ती के कानिया निवासी 11 वर्षीय मोहन रौतेला रविवार देर शाम को गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 15 अगस्त 2026

उन्होंने प्लास्टिक की बोतल के भीतर पटाखों का बारूद भरा था। समीप ही बच्चों ने आग जलाई थी।वह बोतल से आग में बारूद डाल रहे थे। इस बीच अचानक बारूद से भरी प्लास्टिक की बोतल फट गई।

जिससे मोहन गंभीर रूप से व मनीष सैनी, भानु सैनी मामूली रूप से घायल हो गए। मोहन के पूरे शरीर व दाएं हाथ में गंभीर जख्म बन गया। आनन फानन में तीनों को अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित हुए एसपी संचार रेवाधर मठपाल, नैनीताल पुलिस परिवार ने दी बधाई

मनीष व भानु को उपचार के बाद छुटटी दे दी गई। जबकि मोहन की हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया।

जहां से उसे चिकित्सक ने ऋषिकेश एम्स ले जाने की सलाह दी। उसे लोग उपचार के लिए ऋषिकेश लेकर रवाना हो गए हैं। मोहन के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। उसके पिता नंदन सिंह मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करते हैं।

यह भी पढ़ें :  चमोली टनल हादसा: चौथे दिन भी दो मजदूर लापता, मलबे और पानी के बीच जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

कानिया के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमंत बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह घुघत्याल समेत अनेक लोगों ने बच्चे के उपचार के लिए उसकी आर्थिक मदद की अपील भी की है। घुघत्याल ने बताया कि मोहन काे ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था कर दी है। मोहन का परिवार निर्धन है।

You missed

error: Content is protected !!