ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल/भवाली। अल्मोडा राष्ट्रीय राजमार्ग के रामगाड़ के पास तड़के सुबह हलद्वानी बिंदुखत्ता शादी समारोह से बेरीनाग जा रही एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो कर शिप्रा नदी में जा गिरी।

हादसे में परिवार के 5 लोग घायल, 3 लोग हायर सेंटर रेफर किया गया।

 वही हादसे के बाद कार मे सवार सभी लोगो के बीच चीख पुकार निकल गयी जिसमे स्थानीय लोगों द्वारा चीख पुकार की आवाज सुनते ही घरो से बहार आ गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना खैरना चौकी को दी गई।

जिसमें घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई तथा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी घायलों विक्की सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र 38 वर्ष, सीता देवी पत्नी विक्की सिंह उम्र 32 वर्ष, मानसी बोरा पुत्री विक्की सिंह उम्र 13 वर्ष, प्रियंका बोरा पुत्री विक्की सिंह उम्र 9 वर्ष, शिवराज सिंह पुत्र विक्की सिंह उम्र 7 वर्ष सभी निवासी ग्राम बांस पठान गोबर गड़ा पोस्ट खितौली बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ को राजमार्ग तक पहुँचाया गया।

घायलों को निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर सीता देवी, विक्की सिंह, शिवराज सिंह को गंभीर चोट के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

चौकी इंचार्ज प्रकाश मेहरा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँच कर सभी घायलों को रेस्क्यू के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लाया गया। जहां उपचार के बाद 3 लोगो को हायर सेंटी रेफर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें :  नव नियुक्त कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे का डीएसबी परिसर में भव्य स्वागत, देवदार का पौधा भेंट कर किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!