ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

देहरादून। प्रदेश में नए सर्किल रेट आगामी एक अप्रैल से शुरु हो रहे नए वित्तीय वर्ष से लागू हो सकते हैं। नए सर्किल रेट के निर्धारण को लेकर अभी जिलों से पूरी तैयारी के साथ प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए सरकार इस संबंध में निर्णय लेने से पहले सतर्कता भी बरत रही है।

प्रदेश में नए सर्किल रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया गत वर्ष से चल रही है। नगर निकाय चुनाव होने के कारण यह प्रक्रिया बाधित हुई। उत्तराखंड स्टांप (संपत्ति मूल्यांकन) नियमावली, 2015 के अनुसार सर्किल रेट प्रति वर्ष बढ़ाए जाने हैं।

जिलों से सर्किल रेट बढ़ाने के संबंध में प्रस्ताव स्टांप एवं निबंधन विभाग को भेजे गए थे। स्टांप एवं निबंधन महानिरीक्षक के स्तर पर इन सर्किल रेट का परीक्षण किया गया। उनके स्तर पर कई बैठकें हो चुकी हैं। शासन की ओर से भी जिलों के प्रस्तावों में कमियां पाईं गईं थीं। इन्हें दूर करने का कार्य अभी चल रहा है।

सरकार ने वर्ष 2023 में सर्किल रेट बढ़ाए थे। तीन वर्षों की औसत वृद्धि का आकलन करते हुए सर्किल रेट में औसतन 33.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। नए राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग, केंद्र व राज्य की बड़ी परियोजना से जुड़े स्थल, तेजी से विकसित हो रहीं नई आवासीय कालोनी सरकार के निशाने पर हैं।

इन क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ने लगभग तय हैं। सर्किल रेट में औसत वृद्धि 15 से 25 प्रतिशत तक हो सकती है। कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में इसे 30 प्रतिशत तक बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।

अभी प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की तैयारी में जुटी है। इस माह के दूसरे पखवाड़े में बजट सत्र प्रस्तावित है।

बताया जा रहा है कि सर्किल रेट बढ़ाने के संबंध में सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति यानी 31 मार्च तक नए सर्किल रेट लागू होने के आसार कम हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते इसमें विलंब भी हो सकता है।

वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि प्रदेश में सर्किल रेट में वृद्धि प्रस्तावित है। इस संबंध में जिलों से मिले प्रस्तावों में जो कमियां पाई गईं, उन्हें दूर किया जा रहा है।

नए सर्किल रेट बढ़ाने के संबंध में निर्णय सरकार लेगी। इस संबंध में प्रस्ताव अगले माह कैबिनेट में रखा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें :  साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन 12 जुलाई को

You missed

error: Content is protected !!