एसएसपी मीणा के कड़े निर्देश पर जनपद में हार-जीत की बाजी लगाने वालों की धड़पकड़ जारी, जुआरियों पर कसा शिकंजा
रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही छापेमारी में 3 मुकदमे पंजीकृत, 29 आरोपी गिरफ्तार, तासों की गड्डियों के साथ लाखों रुपये बरामद
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में दीपावली पर्व के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 29 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 3 मुकदमे पंजीकृत किए हैं।
थाना स्थानीय से पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में तैनात था, इसी दौरान जुआ खेल रहे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
शिवनाथपुर क्षेत्र से 12 आरोपी गिरफ्तार — ₹34,920 नगद और 07 ताश की गड्डियाँ बरामद
दिनांक 18.10.25 को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान शिवनाथपुर पुरानी बस्ती तिराहे के पास जुआ खेल रहे 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार* किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके से ₹34,920 नगद व 07 ताश की गड्डियाँ बरामद की गईं। मुकदमा संख्या 377/25, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजिकृत किया गया।
1) नसीम S/O इदरीश अहमद R/O मोहननगर मालधन चौड़ रामनगर ,
(2) दीपक S/O नदे किशोर R/O मालधन नं0 2, रामनगर ,(3) जसवंत सिंह S/O बलवीर सिंह R/O तुमड़िया डाम 2 मालधन चौड़ रामनगर ,(4) मक्खन सिंह S/O अजमेर सिंह R/O मोहनगर, मालधन चौड़ रामनगर ,(5) सूरज सिंह S/O पोला सिंह R/O तुमड़िया डाम 2 , (6) दयाल सिंह S/O पूरन सिंह R/O मोहन नगर मालधन चौड़ रामनगर,(7) सोनू S/O जगमाल सिंह R/O मोहन नगर मालधन चौड़ रामनगर ,(8) सुरेन्द्र सिंह S/O करनैल सिंह R/O मोहन नगर मालधन चौड़ रामनगर ,(9) गुरमीत सिंह S/O जोगेन्द्र सिंह R/O मोहन नगर मालधन चौड़ रामनगर ,(10) मलकीत सिंह S/O बिरला सिंह R/O मोहन नगर मालधन चौड़ रामगनर,(11) राज सिंह S/O इकबाल सिंह R/O मोहनगर मालधन चौड़ रामगनर (12) छिन्दर सिंह S/O जगमाल सिंह R/O मोहन नगर मालधन चौड़ रामनगर
सेमलखिया में निर्माणाधीन मकान से 8 आरोपी गिरफ्तार — ₹1,24,420 नगद और 02 ताश की गड्डियाँ बरामद
दिनांक 19.10.25 को सेमलखिया क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के बंद कमरे में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारते हुए 8 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया।
मौके से ₹1,24,420 नगद एवं 02 ताश की गड्डियाँ बरामद की गईं।
मुकदमा संख्या : 378/25, धारा 3/4/13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
1) करन नेगी पुत्र रुपेन्द्र सिंह निवासी सेमलखलिया रामनगर , 2-कैलाश पुत्र केवलानन्द निवासी सावल्दे पूर्व रामनगर , 3-हेम नेगी पुत्र कुंवर सिंह नेगी निवासी सावल्दे रामनगर , 4-अर्जुन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी सेमलखलिया रामनगर , 5- धरम सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सावल्दे पूर्व रामनगर , 6-राहुल सिंह पुत्र कुबैर सिंह निवासी सावल्दे पूर्व रामनगर , 7-देव नेगी पुत्र उत्तम सिंह नेगी निवासी सेमलखलिया रामनगर , 8-हरीश सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी सेमलखलिया रामनगर
खताड़ी जी.आई.सी. ग्राउंड से 9 आरोपी गिरफ्तार — ₹14,880 नगद और 01 ताश की गड्डी बरामद
खताड़ी स्थित जीआईसी ग्राउंड में जुआ खेल रहे 09 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मौके से ₹14,880 नगद व 01 ताश की गड्डी बरामद की गई. मुकदमा संख्या : 279/25, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
(1) हरीश मौलखी S/O स्व0 शिवदत्त मौलखी R/O कोटद्वार रामनगर जिला नैनीताल (2) राकेश नेगी S/O स्व0 मोहन सिंह नेगी R/O चोरपानी रामनगर (3) दिनेश चन्द्र S/O गोविन्द राम R/O उपरोक्त (4) नीरज S/O महेश चन्द्र R/O लखनपुर चुगी रामनगर (5) सागर S/O राकेश कुमार R/O कोटाबाग थाना कालाढूंगी (6) राजन सागर S/O प्रेम राज R/O भवानीगंज रामनगर (7) संदीप कुमार S/O ग्रीस R/O भवानीगंज रामनगर (8) सतीश S/O पप्पू R/O भवानीगंज रामनगर (8)- मौ0 दानिस पुत्र मौ0 सफीक निवासी खताड़ी संजीवनी हास्पिटल रामनगर
एसएसपी मीणा के निर्देशों पर जनपद में जारी रहेगा अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने, नशे की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। रामनगर पुलिस की यटह कार्रवाई उनके निर्देशों के अनुपालन में की गई है।
दीपावली पर उजाला घरों में हो, अपराध के अंधेरे नहीं, कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।












