ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

डेढ़ माह बाद विवाहिता प्रेमी संग गहने-नगदी संग पहुंची प्रेमी के घर, पंचायत के बाद मायके-ससुराल ने तोड़ा रिश्ता

बिजनौर। शादी के महज डेढ़ माह बाद एक विवाहिता अपने प्रेमी के घर काशीपुर पहुंच गई। मामले की जानकारी मिलने पर मायके और ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे और पंचायत बुलाई गई, लेकिन युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद दोनों पक्षों ने उससे रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया।

जानकारी के अनुसार, रेहड़ क्षेत्र के गांव बादीगढ़ निवासी युवक की शादी 22 मार्च को उत्तराखंड के काशीपुर निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि विवाहिता ससुराल से गहने और नगदी लेकर घर छोड़कर चली गई। ससुराल पक्ष ने इसकी सूचना मायके वालों को दी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान युवती काशीपुर में अपने प्रेमी के घर मिली।

ग्रामीणों के मुताबिक, युवक और युवती के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी से होने के कारण परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह कर दी थी।

सोमवार को मायके और ससुराल पक्ष के लोग प्रेमी के घर पहुंचे, जहां पंचायत हुई। परिजनों ने विवाहिता को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ी रही।

अंततः दोनों पक्षों ने उससे रिश्ता समाप्त करने का निर्णय लिया। पंचायत में गहने और नगदी लौटाने पर भी सहमति बनी। इसके बाद परिजन विवाहिता को वहीं छोड़कर वापस लौट गए।

मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें :  पेड़ लगाओ, पॉलीथीन हटाओ, धरती बचाओ अभियान: हल्दूचौड़ में ग्रामीणों को बांटे फलदार पौधे

You missed

error: Content is protected !!