ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं मोटर्स आनर्स यूनियन (केमू) की नैनीताल-पिथौरागढ़, नैनीताल-पांखु, नैनीताल-देघाट तथा नैनीताल अल्मोड़ा की बस सेवा बंद हो गई हैं।

इन सेवाओं के बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में लोगों को टैक्सियों से महंगा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

काफी समय पहले नैनीताल से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए चार से पांच बस सेवाएं संचालित होती थी। अब यहां से एकमात्र नैनीताल-बेतालघाट सेवा सुचारु रह गई है।

इस कारण भवाली, कैंची, सुयालबाड़ी, अल्मोड़ा, कौसानी, गरुड़, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्री अल्मोड़ा, देघाट, बागेश्वर पहुंचने के लिए दो से तीन वाहनों को बदलने के लिए मजबूर हैं। केमू सचिव एलएम रे ने बताया कि उक्त मार्गों पर पुन: बसों के संचालन को लेकर मांग की गई है। प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : विवाहिता ने पति के दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

You missed

error: Content is protected !!