ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

तराई क्षेत्र में दो शवों के मिलने से फैली सनसनी, रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में मिला शव, गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका, कुछ ही दूरी पर मिला दूसरा शव, पुलिस दोनों मामले की खोजबीन में जुटी।

खटीमा /उधम सिंह नगर । मजदूरी करने को निकले युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शव की शिनाख्त मेलाघाट रोड राजीव नगर निवासी अर्जुन शाह के रूप में हुई। राजीव नगर निवासी 42 वर्षीय अर्जुन शाह पुत्र शिव मंगल शाह मंगलवार को घर से मजदूरी करने निकला था।

देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव खेतलसंडाखाम के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया। शव की शिनाख्त अर्जुन शाह पुत्र शिव मंगल शाह उम्र लगभग 42 निवासी राजीव नगर थाना झनकईया के रूप में हुई थी, जो मजदूरी का कार्य करता था।

मृतक के निचले शरीर में कपड़ा नहीं था मुंह को पन्नी से बाधा गया था। अर्जुन शाह की मृत्यु गला घोटकर हत्या किए जाने की बात चर्चाओं में हैं।

पुलिस घटना की सूचना परिजनों को दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी सविता व माता कुंती देवी तथा दो पुत्र व दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक का छोटा भाई राजेश भी मजदूरी करता है तथा दो बहनों की शादी हो चुकी है।

परिजनों ने बताया कि मृतक अर्धनंग स्थिति में था और उसके सर से गले तक पन्नी से ढका हुआ था। मृतक के शरीर में चोट के निशान होने से उसकी हत्या कर फेंकने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

वहीं मामले में कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें :  प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिश

You missed

error: Content is protected !!