ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

गोपेश्वर। लाखों लोग आस्था और श्रद्धा के साथ चारधाम यात्रा में आते हैं, लेकिन उचक्कों और टप्पेबाजों का गिरोह चारधाम यात्रा को चोरी का जरिया बना रहा है। पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के आठ टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है।
आंध्र प्रदेश के पुष्पा गैंग से जुड़े ये टप्पेबाज चारधाम यात्रा का पंजीकरण कर हवाई और रेल मार्ग से चारधाम यात्रा पर पहुंचे। ये यात्रियों से धक्का मुक्की कर टप्पेबाजी करते थे। पुलिस ने उनके पास से करीब ढाई लाख रुपये, आठ मोबाइल और आठ पर्स बरामद किए हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह हवाई सेवाओं से तीर्थ यात्रा स्थलों पर जाकर यात्रियों की जेब काटता है और टप्पेबाजी करता है।

चार मई को बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के दिन कई यात्रियों की जेब कटने की बात सामने आई थी। इनमें एक विधायक की जेब से भी 48000 रुपये गायब होने की भी चर्चा थी।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस से ऐसे लोगों को चिह्नित करने को कहा था। सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को कुछ संदिग्ध नजर आए, जो भीड़ में यात्रियों के साथ धक्कामुक्की कर रहे थे। साथ ही उनकी मौजूदगी तप्तकुंड आसपास भी अधिक दिखाई दी।

शक के आधार पर पुलिस कमिर्यों को सादी वर्दी में जगह-जगह भेजा गया। साथ ही जेब को वजनदार बनाकर लाइन में लगाया गया। इस दौरान एक यात्री ने सादी वर्दी में खड़े पुलिस कर्मी के जेब में हाथ डालने का प्रयास किया तो आगे-पीछे मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे धर दबोचा।

पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के पुष्पा गैंग से जुड़ा है। गैंग का लीडर कृष्णा छेदाजा है। गिरोह के सदस्य सुबह दर्शन के लिए लगी लाइन में घुसकर लोगों को धक्का देते हुए उनकी जेब टटोलते हैं। इसके बाद पुलिस ने आठ टप्पेबाजों को पड़ा पंचायत पार्किंग आस्था पथ रोड बदरीनाथ से गिरफ्तार किया गया।

गिरोह में महिलाओं और बच्चों के शामिल होने की भी बात सामने आई, लेकिन टप्पेबाजी में उनकी संलिप्तता नहीं दिखाई देने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

टप्पेबाजों ने बताया कि वे दिल्ली तक हवाई मार्ग से पहुंचे। वहां से रेलमार्ग से ऋषिकेश और फिर सड़क मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंचे। टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने 5000 रुपये का इनाम दिया है।

यह भी पढ़ें :  एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता: पार्वती प्रेमा जगती विद्यालय ने राधा चिल्ड्रन अकादमी को 2-0 से हराया

You missed

error: Content is protected !!