ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत। अमित कुमार,महानिरीक्षक सीमांत रानीखेत और वरिष्ठ अधिकारियों ने अंजनी कुमार पोखरेल, उप महानिरीक्षक सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल के नेतृत्व में आये सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल के 20 अन्य अधिकारियों/प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत 04 फरवरी 2025 को सीमांत मुख्यालय रानीखेत में किया।

यह दल प्रशासनिक अकादमी, मंसूरी से अपना शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम पूर्ण कर 04 फरवरी 2025 को सीमांत मुख्यालय, रानीखेत में पहुंचे थे।

अपने इस दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत दल ने रानीखेत शहर के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया।

सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल के अधिकारियों तथा सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने दोनों बलों की कार्यप्रणाली समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता की तथा दोनों बलों के बीच परस्पर संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

सशस्त्र सीमा बल सीमांत रानीखेत के महानिरीक्षक अमित कुमार ने सशस्त्र सीमा बल और सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल के अधिकारियों को संबोधित किया।

सशस्त्र सीमा बल और सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल के संबंधों को मजबूत बनाने हेतु निरंतर इस तरह के प्रयासों को करने की सराहना की।

दो दिवसीय भ्रमण के उपरांत सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल के 21 अधिकारियों/प्रशिक्षु अधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल 06 फरवरी 2025 को बनवासा को रवाना हुआ।

इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल और सशस्त्र प्रहरी बल के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  यहां 60 साल के बुजुर्ग ने मूकबधिर युवती से किया दुष्कर्म; जांच में युवती निकली गर्भवती,मुकदमा दर्ज.....
error: Content is protected !!