ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा का निधन हो गया।

वह रात्रि ड्यूटी पूरी करने के बाद थाना मुनि की रेती से शिवपुरी चौकी लौट रहे थे, तभी उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और सीधे गंगा नदी में समा गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन (यूके07-1007) में एसआई विनोद शर्मा अकेले सवार थे।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चलाते समय उन्हें झपकी आ गई, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचा।

रेस्क्यू टीम ने राफ्ट की सहायता से गंगा नदी से शव को बाहर निकाला और सड़क मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

एसआई विनोद कुमार शर्मा मूल रूप से रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे और वर्तमान में शिवपुरी चौकी प्रभारी के रूप में तैनात थे। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यवहार के कारण वह पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

इससे पूर्व वह ढालवाला और कैलाश गेट चौकी में भी प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके थे। पुलिस सेवा में आने से पहले उन्होंने भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे और रानीपोखरी क्षेत्र में शोक की लहर है।

सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें एक समर्पित, मिलनसार और ईमानदार अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जा रहा है कि उनके दूसरे भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

एसआई विनोद शर्मा के निधन से पुलिस विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुभवी अधिकारी खो दिया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल से जिला निर्वाचन कार्यालय हटाने की खबर पर भाजपा नेता अरविंद पडियार का विरोध

You missed

error: Content is protected !!