ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहींकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन
खबर शेयर करे -

देहरादून।  हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने देवभूमि का आध्यात्मिक स्वरूप बिगड़ने पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि निरंतर देवभूमि के स्वरूप को बिगाड़ने में नेताओं की उदासीनता प्रमुख कारण है।

देहरादून प्रेस क्लब में शनिवार को महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि देवभूमि के आध्यात्मिक स्वरूप को बचाने के लिए उत्तराखंड के संत चिंतित हैं।

उत्तराखंड में निरंतर लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्म परिवर्तन, सीमाओं पर देशद्रोही गतिविधियां आदि घटनाएं निरंतर बढ़ रही है। उत्तराखंड को बचाने के लिए उत्तराखंड में मजबूत सक्रिय, तुष्टिकरण रहित, सनातन परंपरा युक्त संत नेतृत्व की आवश्यकता है।

भारत साधु समाज के अध्यक्ष बाबा हठयोगी ने कहा कि देवभूमि बचाना संतों का प्रथम धर्म है। देवभूमि बचाने के लिए देवभूमि का द्वार हरिद्वार संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व भारतीय सनातन संस्कृति का स्थानीय संत करें।

देवभूमि को तथा उसके आध्यात्मिक एवं धार्मिक स्वस्प को बचाया जाना अतिआवश्यक है। बाबा हठयोगी ने कहा कि देवभूमि के वास्तविक स्वरूप को बचाने के लिए कोई स्थानीय संघर्षशील सनातनी, जनता की पीड़ा को महसूस करने वाले संत को भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार लोकसभा का प्रत्याशी बनाए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम

You missed

error: Content is protected !!