ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखाविश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद ने ठंडी सड़क में किया वृक्षारोपण, लगाए 20 पौधे
खबर शेयर करे -

प्रॉपर्टी कारोबारी से डकैती के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज किया खुलासा 

देहरादून पुलिस ने तीन पुलिस कर्मी सहित सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

दो आरोपी फरार, जल्द गिरफ्तारी की संभावना 

देहरादून।  प्रॉपर्टी लाखों की डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक रविवार को ऋषिकेश निवासी यशपाल सिंह असवाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी।

यशपाल ने बताया कि चमोली निवासी कुंदन नेगी ने उन्हें सस्ते में विदेशी डॉलर दिलाने का झांसा दिया। कुंदन ने यशपाल को बताया था कि उत्तरकाशी के राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान के पास 20,000 डॉलर हैं, जो सस्ते में बदले जा सकते हैं।

डॉलर एक्सीचेंज की डील आठ लाख रुपये में तय हुई थी। असवाल 31 जनवरी को डॉलर का सौदा करने को 7.50 लाख रुपये लेकर प्रेमनगर के झाझरा स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे थे।

यहां राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और हसीन उर्फ अन्ना उनसे मिले। इस दौरान दो और लोग मौके पर पहुंचे, जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे। इनमें से एक वर्दी में था और दूसरा सादे कपड़ों में।

उन्होंने यशपाल को डरा-धमकाकर उसका रुपयों से भरा का बैग लूट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना प्रेमनगर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से तीन पुलिसकर्मियों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 2.30 लाख रुपये नकद और 500 डॉलर बरामद किए गए।

 पुलिस का काम कानून की रक्षा करना, जनता की सुरक्षा करना है। वर्दी पहनने वाले हर पुलिसकर्मी से यह उम्मीद की जाती है कि वह न केवल अपराधियों को पकड़ने का काम करेगा।  

प्रेमनगर में हुई डकैती ने इस भरोसे को झंकझोर कर रख दिया। पुलिस ने डकैती में शामिल सिपाही अब्दुल रहमान सिपाही सालम, सिपाही इकरार के अलावा राजकुमार, राजेश रावत, कुंदन नेगी और राजेश चौहान को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :  भवाली में किसान ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस

You missed

error: Content is protected !!