ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल ने ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से करवाई 10 परिवारों की काउंसलिंग,चार परिवारों को किया एक

हल्द्वानी।  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों और मामलों में शीघ्र जॉच कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए त्वरित समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया है।

  पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो के मासिक काउंसलिंग सत्र के दौरान एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों डॉ0 युवराज पन्त, मनोचिकित्सक/कउांसलर,  बहादुर सिंह बिष्ट,संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड (से0नि0),श्री राम सिंह बसेड़ा(अधिवक्ता) पूर्व अध्यक्ष बार एसोशियन हल्द्वानी, के समक्ष उप निरीक्षक लता खत्री, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी द्वारा कुल 10 प्रकरणों को रखा गया। सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग में उपस्थित हुए तथा प्रकरणों को भली-भांति सुना गया।

 काउंसलिंग के माध्यम से 04 मामलों में दोनो पक्षों को भली भांति समझा कर काउंसलिंग कर उनका राजीनामा करवाया गया, 01 मामले में FIR, 03 मामलों में कोर्ट कार्यवाही हेतु अग्रसारित कर निस्तारित किया गया और 02 मामलो में आपसी सहमति से अग्रिम तिथि दी गई। जिनकी पुनः ऐच्छिक ब्यूरो द्वारा काउंसलिंग कराई जाएगी। 

नैनीताल पुलिस जन सुरक्षा के साथ परिवार कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 27 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!