ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

जंगल मार्ग पर अजब हादसा: स्कूटी से हाथी को टक्कर, गजराज का दांत टूटा, शिक्षिका बाल-बाल बचीं

“हाथी बोला — सड़क पार कर रहा था बहनजी, हॉर्न तो बजा देतीं!”

उधम सिंह नगर। खटीमा में मंगलवार सुबह एक बेहद अजीब और चौंकाने वाला सड़क हादसा सामने आया। यहां जंगल मार्ग से स्कूल जा रही एक शिक्षिका की स्कूटी अचानक सड़क पार कर रहे हाथी से टकरा गई।

हादसे में हाथी का एक दांत टूटकर सड़क पर गिर गया, जबकि शिक्षिका सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। राहत की बात यह रही कि शिक्षिका सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार श्रीपुर बिछवा निवासी शिक्षिका मंगलवार सुबह अपने मायके टनकपुर से स्कूटी द्वारा खटीमा स्थित विद्यालय जा रही थीं। बताया जा रहा है कि बनबसा-चकरपुर के बीच घने जंगल वाले क्षेत्र में अचानक एक हाथी राजमार्ग पर आ गया। इससे पहले कि शिक्षिका कुछ समझ पातीं, उनकी स्कूटी सीधे हाथी से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का एक दांत टूटकर सड़क पर गिर गया और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद शिक्षिका सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे बेहद दुर्लभ और हैरान करने वाला हादसा बता रहे हैं।

वन विभाग को भी घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल शिक्षिका स्वस्थ बताई जा रही हैं, जबकि हाथी जंगल में चला गया और उसकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें :  भाखड़ा नदी में तेज बहाव के बीच फंसे दो युवक, ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान; फतेहपुर में स्थायी पुल की मांग फिर हुई तेज

You missed

error: Content is protected !!