ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गर्मी चढ़ते ही एक्शन में फूड सेफ्टी विभाग हल्द्वानी में लस्सी-जूस के सैंपल लैब भेजे, मिलावट मिली तो खैर नहीं

हल्द्वानी। बढ़ती गर्मी के साथ खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है।

गुरुवार को विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर लस्सी, जूस, दूध समेत अन्य पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने कई संदिग्ध नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट और अस्वच्छता की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

उन्होंने बताया कि टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों पर जूस और लस्सी की दुकानों की जांच कर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी जांचा गया कि जूस में कहीं हानिकारक केमिकल रंगों का इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है और लस्सी व शेक में उपयोग किए जा रहे दूध की गुणवत्ता और फैट की मात्रा सही है या नहीं।

अभय सिंह ने स्पष्ट किया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  काठगोदाम–HMT अमृतपुर बाईपास को मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
error: Content is protected !!