ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एडीएम विवेक राय को सौंपी जिम्मेदारीहल्द्वानी में 15 जुलाई को होगा देशभक्ति नाटक ‘क्रांति गीत–वंदे मातरम्’ का मंचन, राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव से जुड़ेगा शहरहरेला: प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का लोकपर्व, हरियाली के संकल्प के साथ आज भी जीवंत है उत्तराखंड की परंपराहल्द्वानी : करायल चतुरसिंह में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीडीएम ललित मोहन रयाल का सख्त संदेश: विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 15 दिन में लंबित योजनाएं पूरी करें
खबर शेयर करे -

नैनीताल। हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में महिला के चेहरे पर नाखूनों जैसी खरोंच के निशान पाए गए हैं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इसके चलते पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है और आगे की जांच के लिए भेजा है। साथ ही दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड भी तैयार कराई गई है।

पुलिस के अनुसार महिला के कपड़ों से वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की प्रतीत हो रही है। पहचान के लिए उसके शरीर पर बने टैटू अहम सुराग बन सकते हैं। महिला के दाएं हाथ पर “ओम”, “रामधनी”, दिल का निशान और “पूनम” लिखा हुआ है, जबकि बाएं हाथ पर “पी”, “रोहित”, “सुनील”, “राजेंद्र” और “पूनम” नाम गुदे हुए हैं। इसके अलावा गले में पहने लॉकेट पर उर्दू में “अल्लाह” लिखा मिला है।

महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के थानों और जनपदों में फोटो और हुलिया प्रसारित कर दिया है। साथ ही हाईवे क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला वहां तक कैसे पहुंची।

मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस भी सक्रिय है। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम के अनुसार, महिला की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल :10 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!