ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

अब्दुल मालिक पर मुकदमा दर्ज,13 बीघा जमीन खुर्द-बुर्द का आरोप

मालिक की पत्नी पर भी FIR दर्ज, नगर निगम ने दर्ज कराई FIR

हल्द्वानी।  8 फरवरी को बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश लगातार जारी है। आपको बात दें अब अब्दुल मालिक पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है , ये मुकदमा सरकार की 13 बीघा से अधिक जमीन को षड्यंत्र से खुर्द-बुर्द करने का है।

बता दें इस मामले में साल 1988 में मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाया गया और उसके नाम से एफिडेफिट भी बनवाए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया की अभिलेखों की जांच में कई नए तथ्य प्रकाश में आए हैं और सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने और षडयंत्र रचने के मामले में अब्दुल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी ओर बनभूलपुरा दंगे के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की पत्नी पर भी नगर निगम ने FIR दर्ज की है।

इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम के SNA गणेश भट्ट ने बताया कि अब्दुल मलिक की पत्नी साफिया मलिक और दूसरे कई लोगों के खिलाफ षडयंत्र करते हुए राजकीय भूमि को हडपने, खुर्द-बुर्द करने, बेचने और अपराधिक षडयन्त्र रचकर राजकीय विभागों और झूठे शपथ पत्रों के आधार पर न्यायालय को गुमराह करने के संबंध में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :  India’s Youngest Producer Kartik Paliwal Appointed National Vice President of All India Anti Corruption Parliament Committee

You missed

error: Content is protected !!