ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कुमाऊं मंडल में निर्विरोध ग्राम प्रधान का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला

पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा

पिथौरागढ़। डीडीहाट तहसील क्षेत्र के दूरस्थ ननकुड़ी गांव में निर्विरोध ग्राम प्रधान का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

बुधवार की रात्रि अस्कोट पुलिस को ननकुड़ी प्राथमिक स्कूल के पास एक बांज के पेड़ में शव लटकने की सूचना मिली। सूचना पर एसआइ बसंत पंत के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारा। शव की पहचान ननकुड़ी के ग्राम प्रधान 40 वर्षीय संजय कुमार, पुत्र फकीर राम के रूप में हुई।

इस दौरान पुलिस ने स्वजन की मौजूदगी में मृतक की पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। स्वजन से पूछताछ में पता चला कि संजय कुछ समय से अवसाद में चल रहे थे। अवसाद के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

संजय के इस कदम से हर कोई हैरान है। हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संजय अपने गांव से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे। उनकी दो बेटी व एक बेटा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक: अवैध होमस्टे पर सख्त कार्रवाई, पॉकेट पार्किंग और चौराहों के सौंदर्यीकरण को मंजूरी

You missed

error: Content is protected !!