ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। रेलवे विभाग की 30 हेक्टेयर भूमि में अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट आज अहम फैसला दे सकता है।

ऐसे में प्रशासन द्वारा वनभूलपुरा को छावनी में तब्दील कर दिया है।

जगह जगह पुलिस फोर्स और पीएसी को तैनात किया गया। रूट डायवर्ड किए गए है। 7 ड्रोन कैमरों से क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।

कल पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 21 उपद्रवी को गिरफ्तार जबकि 121 पर निरोधात्मक एक्शन हुआ है, SSP ने कहा की यदि दंगा भड़काने की साजिश हुई तो सीधे जेल होगी, इसके अलावा सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नज़र बनाए हुए है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में नैनीताल हाईकोर्ट ने एक पीआईएल में सुनवाई करते हुए जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया था। 

लेकिन विरोध और स्थानीय लोगों द्वारा सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाने के बाद मामला टल गया था।

तब से लेकर मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था। आज सुप्रीम कोर्ट रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बड़ा फैसला दे सकती है।

30 हेक्टेयर अतिक्रमण भूमि में 3660 पक्के मकान है जिसमें लगभग पांच हजार से अधिक परिवार निवास करते है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 दिसंबर 2025
error: Content is protected !!