ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कोतवाली से चंद कदम दूर चार दुकानों को निशाना, 10 लाख नकद व सामान ले उड़े चोर

देहरादून। पलटन बाजार में शातिर चोरों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शहर कोतवाली से महज कुछ ही दूरी पर चोर छत के रास्ते एक के बाद एक चार दुकानों में घुस गए और करीब 10 लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

सुबह मची अफरा-तफरी, पुलिस महकमे में हड़कंप

सुबह दुकानदारों को चोरी की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने विधायक से लेकर एसएसपी तक फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

रात में दुकानें बंद, सुबह मिला अस्त-व्यस्त सामान

बुधवार रात पलटन बाजार के दुकानदार रोज की तरह दुकानें बंद कर घर चले गए थे।

गुरुवार सुबह 1313 कलेक्शन, पाल संस, जिंदल साड़ी और संगम साड़ी के मालिक जब दुकान पहुंचे तो अंदर का नज़ारा देख सन्न रह गए। दुकानों में सामान बिखरा पड़ा था।

1313 कलेक्शन से आठ लाख नकद चोरी

1313 कलेक्शन के मालिक ने जब गल्ला चेक किया तो उसमें से आठ लाख रुपये नकद गायब मिले। बताया गया कि दुकान मालिक को माल खरीदने बाहर जाना था, जिसके लिए उन्होंने कमेटी और उधार लेकर रुपये जुटाए थे।

छत से घुसे चोर, शीशे-दरवाजे तोड़कर की वारदात

जानकारी के अनुसार चोर छत से चादर काटकर सबसे पहले 1313 कलेक्शन में घुसे। इसके बाद शीशे और दरवाजे तोड़कर अन्य दुकानों में दाखिल होकर चोरी को अंजाम दिया।

एक दुकान में चोरों के पुराने कपड़े भी मिले हैं। माना जा रहा है कि चोर पुराने कपड़े छोड़कर नए कपड़े पहनकर फरार हो गए।

सीसीटीवी लगे, लेकिन रिकॉर्डिंग नहीं हुई

दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन डीवीआर में रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई।

बताया जा रहा है कि रात में दुकानदार जब बिजली का मेन स्विच बंद करते हैं, तो उसी के साथ डीवीआर भी बंद हो जाता है, जिससे फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो पाती।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत और एसएसआई मनमोहन नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पार्षद और व्यापार मंडल ने लिया जायजा

जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद क्षेत्रीय पार्षद संतोख नागपाल और दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अपराधियों पर सख्ती: तीन लोग 6 माह के लिए जिला बदर घोषित

You missed

error: Content is protected !!