ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पूरी तरह खचाखच भरा रहा। स्टेडियम में लगी कुर्सियों के अलावा खाली जगह पर भी हजारों की संख्या में लोग खड़े रहकर उत्तराखंड वर्सेस केरल का फाइनल मैच देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचे।

उत्तराखंड के इतिहास में राष्ट्रीय खेल के फाइनल तक पहुंची उत्तराखंड टीम का हौसला बढ़ाने के लिए हजारों दर्शक खेल के मैदान में पहुंचे।

90 मिनट तक चले रोमांचकारी फुटबॉल मैच में केरल ने उत्तराखंड को 1:0 से हरा दिया। पहले हाफ में केरल और उत्तराखंड कोई गोल नहीं कर पाई।

इसके बाद सेकंड हाफ के 53 वें मिनट में केरल ने अपना पहला गोल किया और मैच की आखिरी तक यही स्कोर रहा। 90 मिनट पूरा होने के बाद 9 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिला उसमें भी केरल का दबदबा बना रहा।

हालांकि पूरे मैच में उत्तराखंड ने बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहली बार राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखंड की फुटबॉल की टीम फाइनल तक पहुंची ।

लिहाजा उत्तराखंड की टीम के इस प्रदर्शन से हर कोई दर्शक गदगद दिखाई दिया। केरल ने जहां तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय खेल में अपना दबदबा कायम रखा।

तो वही उत्तराखंड ने भी फाइनल में पहुंचकर सिल्वर मेडल प्राप्त कर इतिहास रचा है। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पानी की टंकी खोलते ही उड़े होश, घर में मिला 6 फीट लंबा जहरीला ब्लैक कोबरा, वीडियो....

You missed

error: Content is protected !!