ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज 19 अप्रैल दिन शनिवार है जिसके स्वामी शनिदेव माने जाते हैं, जो गुरु की राशि मीन में शुक्र, बुध, राहु के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग बनाते हैं। चंद्रमा से चतुर्थ भाव में स्थित हैं।
इस दिन चंद्रमा धनु राशि में गोचर करते हुए मंगल और गुरु से षडाष्टक योग बना रहा है। इस पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है।

साथ ही बेहद दुर्लभ शिव और रवियोग का भी संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन भगवान शिव और शनिदेव की कृपा से वृषभ, मिथुन, कन्या, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा होने वाला है। आइए जानते हैं इन राशियों को किन-किन मामलों में भाग्य का मिलेगा साथ।

मेष राशि- पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका भी मिलने वाली है। स्वभाव में संयम और धैर्य बनाए रखें.

वृषभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। अगर किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि- दिन खुशियों भरा रहेगा। नये काम करने में मन लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। प्यार के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्यार और सहयोग मिलने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।

कर्क राशि- आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। रूठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि- दिन अच्छा रहेगा, जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा रहेगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जाएगी। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। जीवन में चल रहे पहले के विवाद से राहत मिलेगी।

कन्या राशि- आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकलकर प्रकृति का आनंद लेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोलभाव से लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा, इसके लिए मसूर की दाल दान करें।
तुला राशि- आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाए दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपके प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि- प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए श्रोत मिलेंगे।

धनु राशि- आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए कल का दिन अच्छा है। माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

मकर राशि- कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका कल का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन राशि- इस राशि वालों का दिन उत्साहपूर्ण बितेगा। शुभ और मांगलिक कार्य के योग हैं। संतान के करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों और परिवार वालों के साथ बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। पूरा दिन मस्ती से भरा रहेगा। नौकरी में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें :  चमोली में कुछ देर की बारिश से मची तबाही, मंगरीगाड गदेरा उफनाया, कई वाहन मलबे में दबे
error: Content is protected !!