ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने फ्लैट्स मैदान में ईद की नमाज़ अदा करने की अनुमति संबंधी माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

व्यापार मंडल ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि 27 मई 2026 को आए इस निर्णय के लिए वह तहे दिल से उच्च न्यायालय का शुक्रिया अदा करता है।

व्यापार मंडल ने कहा कि यह फैसला केवल एक निर्णय नहीं बल्कि आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। नैनीताल की मेल-जोल और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने में उच्च न्यायालय ने अहम भूमिका निभाई है।

बयान में कहा गया कि इस फैसले से मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर है और इस खुशी में पूरे नगर को सहभागी होना चाहिए। व्यापार मंडल ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद-उल-अजहा की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

व्यापार मंडल ने एक बार फिर माननीय उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे फैसले समाज में सौहार्द और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें :  राजौरी में ऑपरेशन शेरूगली के दौरान अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी बलिदान, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
error: Content is protected !!