भवाली बाईपास पर मौत का मोड़: कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौके पर मौत
नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। भवाली बाईपास स्थित सेनिटोरियम के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में खटीमा निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य — पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे — तथा वाहन चालक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार गर्मियों की छुट्टियां बिताने नैनीताल घूमने आया था।
जानकारी के अनुसार परिवार भवाली बाईपास से गुजर रहा था, तभी सेनिटोरियम के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और खाई में उतरकर शवों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक पांचों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
सेनेटोरियम–दूनीखाल मार्ग पर सिरोड़ी के पास महिंद्रा बी-6 कार के गहरी खाई में गिरने से गांव हुपुली, झलोडि के चार लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। (ड्राइवर समेत 5)
मृतकों की सूची:
▪️ भूपेंद्र सिंह चुफाल (48), निवासी खटीमा
▪️ सीमा केड़ा चुफाल (45), पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल
▪️ वासु चुफाल (19), पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल
▪️ रवी (12), पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल
▪️ अनुज कुमार मिश्रा (34), चालक, निवासी अफसर नगर, एलपीजी गोदाम, आलम नगर, लखनऊ

