ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
खबर शेयर करे -

भीमताल। देवगुरु बृहस्पति महाराज मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेत्री उमा भारती के आगमन के दौरान उस समय स्थिति संवेदनशील हो गई जब गर्भगृह में प्रवेश को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई।

इस पर उमा भारती ने स्थानीय धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करते हुए गर्भगृह में प्रवेश नहीं किया। उन्होंने सभी विधि-विधान के साथ मंदिर परिसर में ही पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।

इसके बाद उन्होंने लोकमान्यताओं को स्वीकार करते हुए मंदिर परिसर तक सड़क निर्माण के लिए ₹2 करोड़ की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मंदिर से जुड़े स्थानीय लोगों को अपना भाई-बहन बताते हुए देवगुरु बृहस्पति को अपने माता-पिता के समान मानकर गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

वहीं, अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी श्रीराम शर्मा ने भी मंदिर क्षेत्र में दो शौचालयों के निर्माण का आश्वासन दिया, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, दादा-दादी और 6 वर्षीय पोते की मौत

You missed

error: Content is protected !!