हल्द्वानी। नगर कार्यालय मंत्री दीपांशु शर्मा ने केंद्रीय बजट 2026 को भारत के भविष्य की दिशा तय करने वाला बजट बताया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट किसान, युवा और एमएसएमई को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो समावेशी विकास, नवाचार और पूंजी निवेश को नई मजबूती प्रदान करता है।
दीपांशु शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट उत्पादकता बढ़ाने, प्रतिस्पर्धा को सशक्त करने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाला है।
इसके माध्यम से भारत वैश्विक विनिर्माण और नवाचार के केंद्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच आर्थिक स्थिरता, नागरिक सशक्तिकरण और समान अवसरों पर आधारित यह बजट देश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के संकल्प को दर्शाता है।
बजट में बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए निवेश से आमजन के जीवन स्तर में सुधार होगा और विकास को नई गति मिलेगी।
दीपांशु शर्मा ने विश्वास जताया कि आत्मनिर्भर, सशक्त और अवसरों से भरपूर भारत के निर्माण की दिशा में केंद्रीय बजट 2026 एक मजबूत आधार साबित होगा और #ViksitBharat2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।














