ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का प्रहार लगातार जारी ,अब तक विजिलेंस की कार्रवाई में कई रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारी पर विजिलेंस का कसा जा चुका है शिकंजा 

उधम सिंह नगर।  विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर जनपद के तहसील काशीपुर में राजस्व उप निरीक्षक और उसके सहयोगी को 7000 ₹ की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि जनपद ऊधम सिंह नगर तहसील काशीपुर, में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7000/ रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बुधवार को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7,000/- (सात हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ0वी0 मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता: सनवाल पब्लिक स्कूल ने सेंट जॉन्स को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

You missed

error: Content is protected !!