ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापारस्कॉलर्स एकेडमिक होम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र का कर्णधार80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांराजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से बांधा समांलोअर माल रोड निर्माण में देरी पर भड़के व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, अनशन पर बैठे; बोले- ‘मॉल रोड ढही तो ताल में कूद जाऊंगा’
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  भीमताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सूर्या गांव के पास एक मिनी ट्रक में गौवंशीय पशु को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाया जाता देखा गया।

स्थानीय ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की जांच की। इस दौरान वाहन में एक गाय मिली, जिसे कथित तौर पर वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया और मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गाय को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  शादी से इनकार पर हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

You missed

error: Content is protected !!